छात्राओं को दिए असामाजिक तत्वों से बचाव के टिप्स
- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया
यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही किशोरियों के लिए फैमली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जरनल अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया। इसमें छात्राओं को उनकी हेल्थ तथा हाईजेनिक सर्विसिज के बारे में जागरूक किया गया। प्रोगाम के दौरान किशोरियों को एफपीआईए की प्रेसिडेंट रमन सचदेवा नेे युवा अवस्था में मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। एफपीएआई की ब्रांच मैनेजर डॉ. अंजना तलुजा ने किशोरियों को हेल्थ विषयों पर जानकारी दी। संस्था की तरफ से किशोरियों के खून की जांच भी की गई व खून की कमी को पूरा करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। डा अंजना तलूजा ने छात्राओं को असामाजिक तत्वों से स्वयं को बचाने के तरीके बताए। प्रोगाम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं का मानसिक विकास होता है और उनमें निडरता आती है।
फोटो-13