फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के लिए काटे गए 50 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के लिए काटे गए 50 पेड़
विज्ञापन

-अधिकतर पेड़ 50 साल पुराने थे-
सरस्वती नगर। दराजपुर रेलवे स्टेशन सीमा में लगे 60-70 साल पुराने फलदार हरे-भरे करीब 50 पेड़ों का रेलवे विभाग के आदेशों से सफाया हो गया। काटे गए पेड़ों में बरगद का करीब सौ साल पुराना पेड़, पीपल के पुराने तीन पेड़, बेलपत्र के दो पेड़, आम के फलदार 10 पेड़, अमरूद के दो पेड़, शेष जामुन व शीशम के पेड़ मिलाकर कुल 50 पेड़ है। इन पेड़ो में अधिकतर वे पेड़ काटे गए जो रेलवे सीमा के किनारे रेलवे लाईन से करीब एक हजार फुट की दूरी पर सड़क के साथ लगे थे। दराजपुर निवासी राजेंद्र महाजन, गुरनाम सिंह, रामपाल, सुरेंद्र सैनी, गौरव महाजन, जस्सी सरपंच, पूर्व सरपंच बलविंद्र सैनी ने चिंता प्रकट करते हुए कहा एक तरफ तो पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ का नारा पूरे विश्व में गूंज रहा है। जागरूकता अभियानो पर सरकार करोड़ो रूपये फूंक रही है। वहीं, पुराने पेड़ो की सुरक्षा की बजाए उन्हे बिना कारण काटा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि पुराने पेड़ वैसे भी अब कही देखने को नही मिलते। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक दराजपुर विक्रम बख्शी ने बताया कि बताया कि रेलवे लाईन के साथ नया ट्रैक निकाला जाएगा। इतने पेड़ क्यों काटे गए इसका जवाब रेलवे फोरेस्ट वाले दे सकते है।
फोटो-20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें