फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में आज प्राध्यापक देंगे धरना, चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में आज प्राध्यापक देंगे धरना, चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रहेगा धरना, उससे पूर्व चलेगा अभियान
यमुनानगर। सरकार द्वारा रिक्मेंडिड सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत की गई अनदेखी के विरोध में कॉलेजों के प्राध्यापक गुरुवार (आज) से हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। साथ ही दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक धरना भी देंगे। उनकी ओर से यह विरोध ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एवं कॉलेज टीचर्स ऑरगेनाइजेशन, हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स ऑरगेनाइजेशन और हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जताया जा रहा है। इसके तहत सभी कॉलेजों के प्रधयापक अपने-अपने कैंपस में दोपहर एक घंटे तक धरने पर बैठेंगे। जो प्राध्यापक परीक्षा केंद्रों पर हैं, वह भी उसी कॉलेज में धरने पर बैठेंगे, जहां वह परीक्षा ले रहे हैं। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स आरगेनाइजेशन के प्रधान डॉ. विकास सिवाच एवं हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. नरेंद्र ने राज्य के सभी प्राध्यापकों से अपील की कि सभी साथी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें