फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी सिविल अस्पताल में हर्बल पार्क का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जगाधरी सिविल अस्पताल में हर्बल पार्क का उद्घाटन
नामपट्टी के साथ लगे सौ से अधिक औषधीय पौधे, कई दुर्लभ प्रजातियों के पौधे शामिल
विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने रिबन काट उद्घाटन करने के बाद किया पौधारोपण
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर सिविल अस्पताल के बाद जगाधरी सिविल अस्पताल में भी हर्बल पार्क बनकर तैयार है। यहां नामपट्टी के साथ सौ से अधिक औषधिय पौधे लगाए गए हैं, जिनमें कई दुर्लभ प्रजातियों के पौधे भी शामिल हैं। यहां अस्पताल में आने वालों मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ शहरवासी भी इन पौधों की जानकारी ले सकेंगे। शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने रिबन काटकर पार्क का उद्घाटन किया और पौधारोपण भी किया।
स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि मुकंद लाल नागरिक अस्पताल यमुनानगर के बाद यह दूसरा ऐसा अस्पताल है, जिसके प्रांगण में हर्बल पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क के बनने से लोगों का रुझान व जानकारी हमारी प्राचीन व विख्यात धरोहर के बारे में बढ़ेगी। हर्बल पार्क में सौ से अधिक औषधिय पौधे लगाए गए हैं तथा उनकी नामपट्टी भी साथ लगाई गई है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को इनके बारे में जानकारी मिल सकेगी। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि हर्बल पार्क के बनने से मरीजों व उनके अभिभावकों को औषधीय पौधों का ज्ञान होगा। हर्बल पार्क के साथ अस्पताल में बने दो प्रतिक्षा स्थल का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अजीतपाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रिया, डॉ. प्रियंका, डॉ. दीपाली गुप्ता (दंत रोग विशेषज्ञ), नरेश गुप्ता (रिटायर्ड इंजीनियर), महेंद्र गोयल समाजसेवी, गौरव बंसल, सरिता कटारिया, कमलेश कुमारी, नरेंद्र कौशल, गीता, शिखा, सरोज, पारूल, शषि, मीनाक्षी, प्रीती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पार्क में सर्पगंध, दमाबूटी जैसे कई दुर्लभ प्रजातियों के पौधे:
हर्बल पार्क में कई तरह के दुर्लभ प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें बच्छ, सर्पगंध, सतावर, गिलोय, ब्रहमी, दमाबूटी, तुलसी, काल मेघ, मकोय, अकरकरा, लेमन ग्रास, तेज पत्र, नीम, हरड, बहेडा, आमला, काला बांसा, सफेद बांसा आदि मुख्य हैं। पार्क के उद्घाटन अवसर पर स्पीकर कंवरपाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम चौधरी द्वारा पार्क में एक-एक अर्जुन का पौधा भी रोपित किया गया। पार्क में विभिन्न आकार के पथर डाल कर छोटी-छोटी पगडंडियां बनाई गई हैं, जिन पर चलने से एक्यूप्रेशर का भी लाभ प्राप्त होगा।

फोटो-4, 5, 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें