आग लगने के दौरान भी संयम से काम लें : फायर आफिसर
सिविल अस्पताल में अगिभनकांड के दौरान सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
यमुनानगर। जिला प्रशासन एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वीरवार को सिविल अस्पताल यमुनानगर में कार्यक्रम आयाजित किया गया। इसकी अध्यक्षता चिकित्सा अधिक्षक डॉ विजय दहिया ने की
फायर स्टेशन अधिकारी प्रमोद कुमार दुग्गल ने बताया कि आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। आग लगने के दौरान अफरा-तफरी होने से जान का ज्यादा नुकसान होता है इसलिए आग लगने के दौरान भी संयम से काम लें। उन्होंने गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के तरीको के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षार्णियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के उपरांत अन्य लोगों को भी आपदाओं से बचने के उपायों के बारे जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोगों को आपदाओं से बचने के उपायों के बारे जानकारी हो सके। आपदा प्रबंधन के अनुसंधान अधिकारी गुरकरण सिंह ने बताया कि आग से बचने के तरीकों के बारे में बताया और कहा कि यदि हमें आपदा से बचने के तरीकों के बारे जानकारी होगी तभी हम अपनी व दूसरें लोगों की जान बचा सकते हैं और कम से कम नुकसान होने देते हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान हमें सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए और बिजली की आग में सबसे पहले मैन स्विच ऑफ कर देना चाहिए। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उदेश्य अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित आम जनता को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना है। डॅ. विजय दहिया ने आपदा प्रबंधन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी ऐसे ट्रनिंग कार्यक्रम से प्रशिक्षित हुए कर्मचारियों ने हस्पताल में आग लगने पर जहां आग पर काबू पाया वहीं जान-माल का नुकसान होने से बचाया। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पृथ्वी सिंह व अन्य सीनियर डाक्टर भी उपस्थित थे।
फोटो-22