फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की वृद्ध नाटिका ने बड़ों को रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध नाटिका देख छलके आंसू
विज्ञापन

रादौर। मोनिका बाल विद्या मंदिर स्कूल रादौर का 37 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ शिव मंदिर के महंत यमुनागिरि शास्त्री व सिद्धि विनायक क्लब के प्रधान अजय बंसल ने दीप जलाकर किया। महोत्सव मे पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, इनेलो हलका प्रधान राजकुमार बुबका मुख्य अतिथि, सत्यार्थ सेवा संस्थान के संस्थापक सौरभ आर्य विशिष्ट अतिथि, सिद्धि विनायक क्लब के प्रधान अजय बंसल आमंत्रित अतिथि और पूर्व चेयरमैन सुभाष खुर्दबन समारोह अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। समाजसेवी नीलम बंचल और पूनम चोपड़ा ने निर्णायक मंडल में शामिल रहे। सम्मान समारोह में शिक्षाविद अरविंद रोहिल को सौरभ आर्य ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। प्राचार्य उषा शर्मा ने स्कूल के वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। वृद्ध नाटिका को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जिसे देख सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें