फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पर फूटा किसानों का गुस्सा, नेशनल हाईवे के बीच पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पर फूटा किसानों का गुस्सा, नेशनल हाईवे के बीच पुतला फूंका
विज्ञापन

बोले, राज्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को किसान बनाकर किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
दादूपुर नलवी नहर को लेकर 64 दिन से धरने पर बैठे हुए है किसान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर नलवी नहर को लेकर 64 दिन से धरने पर बैठे किसान मंगलवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पर भड़क उठे। किसानों ने लघु सचिवालय के सामने नेशनल हाईवे के बीचोंबीच उनका पुतला फूंक रोष जताया। किसानों का कहना था कि सोमवार को राज्य मंत्री कृष्ण बेदी अपने कुछ कार्यकर्ताओ को किसान बनाकर दादूपुर नलवी नहर को बंद करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद कराने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने नहर की जमीन लौटाने पर मुआवजे पर ब्याज न लेने की घोषणा की थी। किसानों का कहना था कि राज्यमंत्री ने कुछ कार्यकर्ताओं को किसान बनाया और दादूपुर नलवी नहर का भूमि अधिग्रहण रद्द करने को लेकर आभार जताने सीएम आवास पर पहुंचे। किसान बने कार्यकर्ताओं ने वहां मुख्यमंत्री को आभार जताया। जो किसान दादूपुर नलवी नहर से जुड़े हुए है, वे तो 64 दिन से यहां धरने पर बैठे हुए है। राज्यमंत्री ने किसानों के साथ धोखा किया है। इसी के चलते मंगलवार सुबह जगाधरी अनाजमंडी पर धरनारत किसानों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने यहां मंत्री का पुतला बनाया और उसे जूतों का हार पहनाकर नेशनल हाईवे तक शवयात्रा निकाली। शवयात्रा निकालने के बाद किसानों ने संघर्ष समिति के उप प्रधान ईश्वर कंबोज के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 73 के बीचों बीच पुतला रखकर जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया। धरनारत किसानों ने कहा कि दादूपुर नहर को लेकर अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। चाहे आने वाले चुनाव तक धरना क्यों न चलाना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। अब या तो सरकार जाएगी या नहर चलेगी। इसके लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसानों की मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। चाहे कई साल गुजरें या कई माह। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसानों ने भाजपा सरकार व कृष्ण बेदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में कश्मीर सिंह ढिल्लों, पवन कांबोज, जगजीत कांबोज, सोमनाथ सैनी आज्ञापाल, क्रेशन कांबोज, राजू मेहला, सुच्चा सिंह, जगमाल सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।

बॉक्स
उत्तरी हरियाणा को बंजर बनाना चाहते है बेदी :
किसान नेताओं ने कहा कि सीएम निवास पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी नकली किसान लेकर गए थे। दादूपुर नलवी नहर में जिन किसानों की जमीनें खराब हुई और सिंचाई के लिए उन्हें पानी नहीं मिला, तो वे किसान सीएम को क्यों आभार जताएंगे। राज्यमंत्री की यह करतूत उत्तरी हरियाणा के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। इस नहर की किसानों के साथ साथ हर वर्ग को जरूरत है। क्योंकि जहां जहां से नहर गुजरती है, वहां डार्क जोन है। जिससे सिंचाई के साथ पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में क्या बेदी उत्तरी हरियाणा को बंजर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
खापों के प्रधान दे रहे समर्थन, जल्द होगा बड़ा आंदोलन :
किसान नेता राजेश दहिया ने बताया कि दादूपुर नलवी को लेकर धरनारत किसानों को कई खापों के प्रधान अपने सैकड़ों साथियों के साथ सहयोग व समर्थन करने आ रहे हैं। कई संगठन व विपक्षी दलों ने भी किसानों का समर्थन किया है। यदि जल्द सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो जल्दी ही इस धरने को एक बड़े आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
फोटो : 10, 11 व 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें