फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गर्दन व सिर में कई वार कर आठ वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से काटी गर्दन फिर आंखों और सिर पर मारी रॉड
विज्ञापन

- पिता से थी रंजिश तो चाचा ने की आठ साल के बच्चे की नृशंस हत्या

- परिजनों को पता भी नहीं, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना
- गोबिंदपुरी कॉलोनी में हुई वारदात, आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शहर की गोविंदपुरी कॉलोनी में चाचा ने अपने आठ वर्षीय भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे की गर्दन को काटा, उसके बाद उसके सिर व आंखों पर चाकू व रॉड से कई वार किए। आरोपी की रंजिश मृतक बच्चे के पिता से थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने गया और जानकारी दी। पुलिस की गाड़ी घर के बाहर आकर रुकी तो बच्चे के परिजनों को वारदात के बारे में पता चला। पुलिस ने चौबारे पर बने कमरे से बच्चे के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
गोबिंदपुरी निवासी अमरजीत सिंह का आठ वर्षीय बेटा यतिन गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसका चाचा राहुल उसे अपने साथ चौबारे पर बने कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर राहुल ने रसोई से लाए चाकू से अपने भतीजे यतिन का गला काट दिया। उसके बाद उसके मुंह और आंखों पर चाकू से कई वार किए। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर भी कई वार किया। बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी राहुल खुद पुलिस के पास चला गया और वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

रामपुरा चौकी इंचार्ज एसआई जयकिशन पुलिस बल व आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंचे। पुलिस की जिप्सी घर पर पहुंची तो परिजन पुलिस को देख हैरान रह गए। पुलिस चौबारे पर बने कमरे में गई तो खून से लथपथ बच्चे का शव पड़ा हुआ मिला। बच्चे की गर्दन, चेहरे व आंखों पर चाकू के कई वार थे। सिर में भी घाव का निशान था।
विज्ञापन

बच्चे की हत्या की सूचना पर थाना शहर एसएचओ डॉ. सुनील रावत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें