फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को पानी पिलाने गया किशोर रजबाहे पर मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भैंस को पानी पिलाने गया किशोर रजवाहे पर मृत मिला
- 10 साल से नाना के पास रहा था समीर-
छछरौली। थाना छछरौली के गांव शेखूमाजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर समीर की की मौत हो गई है। किशोर यूपी के नकुड का रहने वाला था और 10 साल से शेखूमाजरा में अपने नाना के घर रह रहा था। किशोर भैंस को पानी पिलाने के लिए रजबाहे पर गया था, जहां पर वह मृत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के नाना इरफान ने पुलिस को बयान दिया कि उसने 17 साल पहले अपनी बेटी की शादी यूपी के नकुड गांव निवासी सहनवाज से की थी। शादी के बाद उसकी बेटी का देहांत हो गया। इसलिए वह उपने नाती समीर को अपने साथ घर ले आया था और वह उसके साथ ही रह रहा था। इरफान के मुताबिक समीर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शुक्रवार को समीर रोजाना की तरह भैंस को पानी पिलाने के लिए रजवाहे पर लेकर गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो इरफान रजबाहे पर पहुंचा। वहां समीर मृत हालत में मिला। थाना छछरौली प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेखूमाजरा में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने गांव में जाकर इस बारे में जांच की तो पता चला कि समीर भैंस को पानी पिलाने रजवाहे पर गया था। जहां पर उसकी मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की गई है।
फोटो-26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें