दीवाली की पूजा कर घर लौट रहे पंडित की सड़क हादसे में मौत
रेलवे रोड पर सफायर होटल के नजदीक बाइक की टक्कर लगने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दीवाली की पूजा करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे पुजारी को बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा रेलवे रोड पर सफायर होटल के नजदीक गुरुवार शाम को हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव ममीदी निवासी पुजारी शिवचरण (45) स्कूटी पर गुरुवार को दीवाली की पूजा करने के लिए जगाधरी की सावनपुरी कॉलोनी में गया था। पूजा करने के बाद गुरुवार देर रात घर लौट रहा था। जब वह रेलवे रोड स्थित सफायर होटल नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेसीबी की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो घायल
यमुनानगर। खिजराबाद क्षेत्र के देवधर में जेसीबी की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए। गांव बल्लेवाला निवासी राजबीर ने बताया कि वह गांव तिगरा निवासी बृजपाल के साथ ट्रैक्टर पर जा रहा था। जब वे देवधर के एरिया में पहुंचे तो एक जेसीबी ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वह और बृजपाल दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने के बाद आरोपी जेसीबी चालक वहां से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
इनसर्ट
कार ने ऑटो का मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला :
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी स्थित आर्मी की कैंटीन के सामने तेज रफ्तार कार ने एक आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव काठवाला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह देर शाम को जब नेशनल हाईवे 73ए पर आर्मी की कैंटीन के सामने से गुजर रहा था तो एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को टक्कर मारी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।