फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: बरसा धन, उम्मीदों से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस: बरसा धन पर उम्मीदों से कम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। धनतेरस पर ट्विनसिटी के बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। बर्तन नगरी जगाधरी में जहां डेढ़ करोड़ रुपये के बर्तन बिक गए तो सर्राफा बाजार भी गुलजार रहा। ज्वैलर्स के अनुमान के मुताबिक, लगभग चार करोड़ रुपये के सोने और चांदी के गहने, अन्य सामान ही बिक गए होंगे। यही नहीं ट्विनसिटी में वाहन एजेंसियों पर भी भीड़ दिखी, शुभ मुहूर्त में धनतेरस पर 500 से अधिक दो पहिया-चार पहिया वाहन बिके होंगे। उपभोक्ताओं ने ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक आइटम और ब्रांडेड कपड़ों की भी खरीददारी की। इसको लेकर सुबह से ही बाजार गुलजार हो गए थे। सुबह से शुरू हुआ खरीददारी का सिलसिला देर रात तक जारी रही, मगर कारोबार उम्मीद से कम ही रहा। व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल करीब 130 करोड़ का कारोबार हुआ रहा होगा, मगर इस साल 100 करोड़ की ही सेल हो पाई।
धनतेरस पर ट्विन सिटी में सबसे अधिक भीड़ रेलवे रोड, मीरा बाई बाजार, रादौर रोड, नेहरू पार्क मार्केट, जगाधरी वर्कशॉप रोड आदि में देखी गई। इसी तरह जगाधरी के बर्तन बाजार, पत्थरों वाला बाजार, स्कूल रोड, सिविल रोड आदि पर बाजारों में जबर्दस्त भीड़ का नजारा रहा। व्यस्ततम मीरा बाजार के दुकानदार विनोद कुमार ने कहा कि धनतेरस पर इस बार मार्केट में अच्छा काम रहा। रोजाना की अपेक्षा इस बार कई गुना सामान की बिक्री हुई। इसी तरह गारमेंट व्यापारी गुलशन ने बताया कि पहले धनतेरस पर कपड़ों की बिक्री ढीली रहती थी, मगर अब हर कोई कुछ न कुछ नया खरीदना चाहता है। ऐसे में मंगलवार को बाजार में उम्मीद से अच्छा बिजनेस हुआ। इसी तरह धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी चहल पहल रही। कई बाइक एजेंसियों ने एक ही दिन सौ बाइक की डिलीवरी दी और कइयों की बुकिंग की। ये आंकड़ा बीते साल की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में हुआ चार करोड़ का कारोबार
ट्विन सिटी में इस बार धनतेरस पर व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। यमुनानगर-जगाधरी शहर में ज्वैलर्स की करीब तीन सौ दुकाने हैं। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने चार करोड़ से अधिक की खरीददारी की। इस बार गहनों के साथ साथ लोगों ने सोने चांदी के सिक्के और प्रतिमाओं की काफी खरीद की। चांदी के पत्ते पर फोटो फ्रेम भी ग्राहकों ने खूब खरीदे। वहीं लोगों ने शादी के लिए भी गहनों की बुकिंग की।
बर्तन मार्केट जगाधरी में बिके डेढ़ करोड़ रुपये के बर्तन
धनतेरस पर जगाधरी का बर्तन बाजार भी पूरी तरह गुलजार नजर आया। बर्तनों की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी नजर आई। एक अनुमान के मुताबिक केवल जगाधरी बर्तन बाजार में धनतेरस के दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बर्तन बिके। द जगाधरी मेटल मैन्यूफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन की खरीददारी को सबसे शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते हैं। जगाधरी बर्तन बाजार में 100 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं। मंगलवार सुबह धनतेरस पर जब बर्तन बाजार खुला, तो ग्राहकों की आवाजाही दुकानों पर शुरू हो गई। दोपहर के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। बर्तनों की खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को देखकर कर सभी दुकानदारों और व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।
इन बर्तनों की ही ज्यादा खरीददारी
बर्तनों की खरीददारी के दौरान ग्राहकों में डिनर सेट, गिलास सेट, चम्मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, इंपोर्टेड केतली, कप सेट, बाल्टी, लोटा, इंपोर्टेड डिनर सेट, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा कई ग्राहकों ने अपनी बेटी की शादी में दिए जाने वाले बर्तनों की खरीददारी भी जमकर की।
मेले जैसा रहा माहौल, सड़कों पर जाम की स्थिति
ट्विनसिटी के बाजारों में मंगलवार को मेले जैसा माहौल रहा। आधी सड़क पर दुकानें लगी हुईं थीं। जिसके चलते सड़कों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति रही। जगाधरी वर्कशॉप रोड, आईटीआई के नजदीक, रेलवे रोड, जगाधरी में बर्तन बाजार, पत्थरों वाला बाजार, रादौर रोड आदि सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उम्मीदों से कम
पिछले साल तकरीबन 130 करोड़ का कारोबार हुआ था। धनतेरस पर शुभ के लिए पारंपरिक से खरीदारी की जाती है, इस वजह से कारोबारियों को उम्मीद थी काफी खरीदारी होगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारी भी की थी, मगर उतना अच्छा कारोबार नहीं हुआ। तकरीबन 100 करोड़ की ही सेल हुई होगी। महेंद्र कुमार मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें