फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस लडकियों में कुरुक्षेत्र ने झज्जर और लड़कों पर अंबाला ने पंचकुला का हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉन टेनिस: कुरुक्षेत्र की लड़कियों ने झज्जर को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में सोमवार को लॉन टेनिस और भारत्तोलन की स्पर्धाएं हुईं। इनमें विभिन्न वर्ग के लड़कों और लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। लॉन टेनिस (अंडर-14) लड़कियाें के मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने झज्जर को, जींद ने यमुनानगर को, गुरुग्राम ने पानीपत, कैथल ने सिरसा को, भिवानी ने अंबाला को और करनाल ने फरीदाबाद को हराया। लॉन टेनिस (अंडर-17) लड़कियों के मुकाबले में करनाल ने जींद को, अंबाला ने पानीपत को, पलवल ने भिवानी को, पंचकूला ने झज्जर को पराजित किया।
लॉन टेनिस (अंडर-14) लड़कों के मुकाबले में अंबाला ने पंचकूला को, रोहतक ने जींद को, सोनीपत ने यमुनानगर को हराया। लॉन टेनिस (अंडर-17) लड़कों के मुकाबले में यमुनानगर ने गुरुग्राम को, करनाल ने राई, रोहतक ने फरीदाबाद, सोनीपत ने पंचकूला की टीम को पराजित किया। लॉन टेनिस (ओपन) लड़कों के मुकाबले में अंबाला ने झज्जर, करनाल ने कैथल, फरीदाबाद ने गुरुग्राम, सोनीपत ने पंचकूला, भिवानी ने सिरसा, हिसार ने यमुनानगर, रोहतक ने मेवात और जींद ने कुरुक्षेत्र की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के परिणाम:
अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में अंबाला की निशा प्रथम, अंबाला की ही नेहा द्वितीय और सोनीपत की शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम में फरीदाबाद की आरती पहले, यमुनानगर की सरबजीत कौर दूसरे, मेवात की सुहालिया तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम कुुरुक्षेत्र की पारूल पहले और रिवाड़ी की डौली दूसरे स्थान पर रहीं। 58 किलोग्राम वर्ग में रोहतक की तनु ने पहला, अंबाला की तनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 महिलाओं के 44 किलोग्राम वर्ग में रोहतक की उषा प्रथम, यमुनानगर की निहारिका द्वितीय और करनाल की रीटा तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम में रोहतक की प्रीति प्रथम, यमुनानगर की जसप्रीत कौर द्वितीय और सोनीपत की मीनू तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम में रोहतक की प्रीति पहले, यमुनानगर की सीमा दूसरे, भिवानी की रीना तीसरे स्थान पर रही। ओपन महिलाओं के 48 किलोग्राम में भिवानी की संजू ने पहला, सोनीपत की सीता ने दूसरा और पानीपत की ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 53 किलोग्राम में पानीपत की पूजा पहले, यमुनानगर की पूनम दलाल दूसरे और अंबाला की मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। 58 किलोग्राम में पलवल की हरजीत कौर प्रथम, सोनीपत की सरिता दूसरे, झज्जर की मनदीप तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें