फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर, नमी और पराली के फरमान पर बिफरे किसान, दिन भर नारों से गूंजी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर और पराली के फरमान पर अन्नदाता का चढ़ा पारा, नारों से गूंजी मंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादुपुर-नलवी नहर बंद करने के आदेश के बाद पराली जलाने के शासन के फरमान पर अन्नदाता का पारा चढ़ गया है। वीरवार को खफा किसानों ने जगाधरी अनाजमंडी गेट और भीतर जमकर प्रदर्शन किया। इसका आढ़तियों ने भी समर्थन किया। इधर, दादुपुर-नलवी नहर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों के उचित मुआवजे और नहर को चालू रखने की मांग को लेकर किसान 45वें दिन भी जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरने देकर बैठे रहे।
पराली जलाने पर कार्रवाई हुई तो जेल जाने को तैयार
यमुनानगर। पराली जलाने पर किसानों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई के फैसले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने जगाधरी अनाज मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। मंडी मे दुकान नंबर-104 पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किसानों से कहा कि खेत में पराली जलाने के आरोप में अगर किसी खेत मालिक पर केस दर्ज हुआ तो यूनियन के सदस्य जेल भर देंगे। कहा कि, सरकार का निर्णय न्याय संगत नहीं है। कहा कि सरकार ने आदेश दिया है कि खेतों में पराली जली तो पटवारी, ग्राम सचिव, अध्यापकों को निलंबित किया जाएगा, जबकि सरकार को कहना चाहिए कि विधायक, मंत्री भी निलंबित होंगे। किसानों को जेल में डाल देने की धमकी देना गलत है। इसस अब हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। खेती छोड़ों जेल भरो आंदोलन पर किसानों ने सहमति दी। सरकारी आदेशों के विरोध में किसान आठ अक्तूबर तो तौशाम में पंचायत करेंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिले में किसी भी किसान पर केस दर्ज नहीं होने दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि नौ अक्तूबर में लाडवा में अवशेष फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा, जहां यमुनानगर के सभी किसान हिस्सा लेंगे। मौके पर मैन पाल, सुभाष, सुखदेव, रमेश, करमवीर, कुलदीप ओमप्रकाश, ईश्वर, मनोज, संजीव आदि किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शेलर्स पर भड़के आढ़ती
यमुनानगर। धान की नमी पर आढ़ती वीरवार को शेलर्स पर भड़क गए। उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि, मंडियों में धान की खरीद के लिए नमी का प्रतिशत 17 निर्धारित किया गया है, जबकि ग्रामीण मंडियों में शेलर 19-20 प्रतिशत तक नमी पर भी धान खरीद रहे हैं। इससे उनको नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आढ़तियों का कहना था कि दोनों जगह नमी का प्रतिशत एक ही निर्धारित किया जाए। सूचना पाकर हुडा चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए और मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी ने आकर उनकी मांग सुनी। उन्होंने मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। वहीं, उन्होंने सैलर संचालकों को अपने कार्यालय में मीटिंग के लिए बुला लिया। इसमें डीएफएससी सुरेंद्र सिंह धौलरा भी पहुंचे, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले के निपटारा होने की बात कही। प्रदर्शन में जगाधरी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार एवं आढ़ती तेजेन्द्र, भूषण, राजबीर कैल, ठाठ सिंह, नवनीत चैहल, जगबीर, जसबीर और मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फसल सुखाकर लाएं किसान
किसान व आढ़तियों की समस्याओं को शेलर संचालकों से मीटिंग के दौरान निपटा दिया है। साथ ही किसानों से आह्वान है कि धान को सुखाकर लाएं। इसके लिए वह फसल को थोड़ी देरी से काट सकते है। 17 से अधिक नमी में किसान और खरीद एजेंसी दोनों को दिक्कत आती है।
सुरेंद्र सिंह धौलरा, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें