फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरएमएस डाटा न भरे जाने तक कर्मचारियों का वेतन न देने का संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरएमएस डाटा न भरे जाने तक कर्मचारियों का वेतन न देने का किया विरोध
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की जिला प्रधान कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में नेहरू पार्क यमुनानगर में बैठक हुई। इसमें जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि राजकीय प्राथिमक शिक्षक संघ एचआरएमएस डाटा को न भरे जाने तक कर्मचारियों का वेतन न दिए जाने का विरोध करता है। सरकार आए दिन कोई न कोई नया फरमान निकाल कर अध्यापकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में लगी रहती है। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि सरकार की सोची समझी साजिश है कि अध्यापकों को इधर-उधर के कार्यों में उलझा कर रखो, ताकि वह अपना मुख्य शिक्षण कार्य न कर सके। एचआरएमएस डाटा भरते हुए सभी कर्मचारियों व डीडीओ को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे मुख्य बात तो यह है कि इसके लिए सरकार के पास पूर्ण रूप से इंतजाम ही नही किए गए। डीडीओ को ट्रेनिंग नहीं दी गई वहीं, वेबसाइट भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं। इस मौके पर जिला महासचिव रामेश्वर बापा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान ललित काम्बोज, अश्वनी कुमार, कृष्णपाल राणा, राकेश सैनी, रोहतास लोहरा, यशपाल, मनोज प्रजापति, मनोज गुर्जर, शीशपाल राठी, रामसरूप, बलकार सैनी, मुकेश शर्मा, विनोद सैनी, वीरेंदर कुमार, कुलदीप, गुलाब सिंह, धर्मेंद्र, रमेश कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें