फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आई आप, की नहर परियोजना रद करने के फैसले को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में उतरी आप, नहर परियोजना रद करने के फैसले को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद रविवार को पार्टी कार्यालय रादौर पहुंचे। इस अवसर पर उनका पार्टी कार्यालय में हलका प्रधान नरेश कुमार और शिव कुमार शास्त्री के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दादुपुर-नलवी नहर को लेकर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दादुपुर नलवी नहर किसानों की जीवन रेखा है। इस योजना को बंद करके भाजपा सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। आम आदमी पार्टी सरकार की इस नीति का कड़ा विरोध करती है। नहर बंद होने से भूमि का जलस्तर नीचे चला जाएगा और किसान बर्बाद हो जाएगा। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। सरकार को अपने निर्णय को वापस लेना चाहिए, वर्ना आप पार्टी मामले को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर नरेश कांबोज हलका प्रधान, डॉ. राजेश सैनी जिला प्रधान, रोशन, अजय गौतम, ऋषिपाल राणा, शिव कुमार शास्त्री, अनिल प्रजापति, सुदेश, जयकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें