फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर में बिजली की भारी किल्लत, 6 से 7 घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था, महज सात घंटे आपूर्ति
विज्ञापन

रादौर। रादौर क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। दिनभर में महज 6-7 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में रहने वाले रणबीर सिंह ठसका, जगमोहन ठसका, गुलाबसिंह फतेहगढ, कुलदीप, धीरपाल, सतीश कुमार, राकेश कांबोज राझेडी, पवन कुमार, राजेश कुमार नाचरौन, सुरेंद्र सिंह, रजत कांबोज जठलाना ने बताया कि चुनावों से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में चुनाव जीतने के बाद गांव में 24 घंटे बिजली दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन वादा हवा-हवाई साबित हुआ। क्षेत्र के गांवों में आज गांवों में महज सात घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है दिन के समय 2 घंटे और शाम सात बजे से रात 12 बजे तक ही लाइट मिल पा रही है। ऐसे में गांव के लोग अपनी दिनचर्या के कार्य भी पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं को बिना बिजली के घरेलू कार्य करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में बिजली निगम यमुनानगर के एसई आरके खन्ना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली निगम की ओर से अधिक से अधिक बिजली दिए जाने की कोशिश की जा रही है। निगम की कोशिश होगी की गांवों में ज्यादा से ज्यादा बिजली की सप्लाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें