फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंहिसा कुरूणा और समृद्धि के प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन : बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा और करुण की मूर्ति थे महाराजा अग्रसेन : बलवंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वैश्य सभा बिलासपुर की ओर से महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव मनाया गया। इसके तहत रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हल्का साढौरा विधायक चौधरी बलवंत सिंह ने रिबन काट कर किया। शोभा यात्रा से पहले महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। इस दरम्यान विधायक ने कहा कि महाराजा अग्रसेने अहिंसा और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भाईचारा और प्रेम का संदेेश देकर समाज को एक नया मोड़ दिया। अपने समय में एक ईंट एक सोने की मुद्रा सभी को देने की महाराज अग्रसेन की व्यापक सोच को वैश्य समाज ने आगे बढ़ाया है। उसी के बल पर आज इस समाज के लोगों ने संसार में अपना नाम कमाया है। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी, गणेश पार्वती, राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहंी। यात्रा जहां से भी गुजरी, माहौल भक्तिमय होता चला गया। यात्रा में समाज के लोग बैंड बाजों की धार्मिक धुन पर जमकर थिरके। इस मौके पर विपिन सिंगला, कुलदीप सिंगला जोनी, अवध बंसल, मंडी प्रधान दलजीत सिंह बाजवा, शिव कुमार बंसल, कुलदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अवध बंसल, विनेश गर्ग, राकेश सिंगला, मुकेश गर्ग, रवि भूषण, अतुल सिंगला, अश्वनी मंगला, मुकेश बंसल, डा. रमेश गर्ग, राजेश गर्ग, अमन, रोहित, दोमोदर गुप्ता, अशोक, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सदस्य सतीश चुघ, हरीश मेहंदीरत्ता, रमेश मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें