फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव ने तोड़ा रावण का दम्भ, चंद्रहास की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव ने तोड़ा रावण का दंभ, चंद्रहास भेंट किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा। श्री शिव शक्ति राम लीला क्लब के तत्वावधान में पंचायत भवन के पास आयोजित हो रही श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन का शुभारंभ समाज सेवी मंगत राम सैनी की ओर से दीप जला कर किया गया। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि भगवान राम ने समूचे विश्व के सामने मर्यादा का आदर्श रखा है। उन्होंने अपने जीवन प्रसंगों से एक आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया है। शिव शक्ति राम लीला सभा के प्रधान खेमचंद सैनी, संरक्षक इंद्र सैन वर्मा एवं हक की आवाज संगठन के अध्यक्ष नरेश बख्शी ने समाज सेवी मंगत राम सैनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। श्री शिव गणपति सेवा मंडल एवं हक की आवाज संगठन के जसमेर सैनी ने कहा कि उनके संगठन की ओर से हर रात्रि के मंचन पर एक बेस्ट कलाकार को सम्मानित किया जाएगा। मंचन के दूसरे दिन भगवान शिव की ओर से लंका पति रावण के दंभ को तोड़ने के दृश्य का मंचन किया गया। इसके मुताबिक, भगवान शिव की अलौकिक शक्ति को देख कर रावण भगवान शिव की तपस्या करता है जिस पर प्रसन्न होकर भगवान शिव रावण को चन्द्रहास खड्ग भेंट करते हैं। इंद्र सैन वर्मा ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन में हक की आवाज संगठन,श्री शिव गणपति सेवा मंडल,भारत विकास परिषद एवं श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें