युवा संसद में युवाओं ने की गंभीर मुद्दों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में सोमवार को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के ऑडिटोरियम में महासचिव डॉ. रमेश कुमार ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा आधुनिक भारत की मजबूत नींव हैं। इस कथन को प्रमाणित करता है इंडियन यूथ पार्लियामेंट, जिसका भव्य प्रस्तुतिकरण रादौर के सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल तकनीकी शिक्षण संस्थान के प्रबंधन विभाग की ओर से किया गया। उन्होंने प्रबंधन समिति को कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी और छात्रों को समय का सदुपयोग करने एवं नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। इस आयोजन में संसद की कार्यप्रणाली को मंत्री परिषद के जरिये नाट्य रूपांतरण करके दर्शाया गया। संसद के ही सदन की तरह विभिन्न सत्रों में होने वाली अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर युवाओं ने विचार विमर्श किया। विभिन्न चर्चा के विषयों में भारत पाक कश्मीर मुद्दा, ब्रिक्स देशों में भारत का स्थान, मुद्रा स्फीति का विकास दर पर प्रभाव, किसानों की ओर से की जा रहीं आत्महत्याएं, भारत चीन विवाद, जीएसटी, नोटबंदी, शिक्षा प्रणाली में जरूरी सुधार आदि प्रमुख विषय रहे। विपक्ष की भूमिका में बैठे युवाओं ने मौजूदा सरकार के प्रति असंतुष्टि और नीतियों की विफलता आदि का प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर अपना दबदबा बनाया। संस्थान के मुख्य सचिव डॉ रमेश कुमार ने राष्ट्र विकास के लिए युवा वर्ग की भूमिका पर अपने विचार छात्रों से संाझा किए। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक डॉ संजीव गर्ग ने भावी नेताओं को युवा संसद के सफल संचालन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश, डॉ संजीव गर्ग, श्री ईश्वर अग्रवाल, अंकुश ङ्क्षसगला, अनुजा गोयल, रमिता कपूर, राहुल शर्मा, तनुश्री, मित्राङ्क्षबदा सिंह, विशाल गर्ग, मनु गर्ग, जसप्रीत, ईशा व नेहा ठाकुर आदि उपस्थित थे।