फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विनसिटी में नहीं प्रतिभाओं की कमी, अवसर देकर उभारने की है जरुरत : जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विनसिटी में नहीं प्रतिभाओं की कमी, अवसर देने की जरूरत : जैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी रोड स्थित निजी माल के प्रांगण में रविवार देर शाम म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति रोहित जैन और विशिष्ट अतिथि मिसेज यूनिवर्स श्वेता अठवाल और अशोक अरोड़ा रहे। मंच संचालन मनमोहन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि रोहित जैन ने कहा कि जिला यमुनानगर-जगाधरी प्रतिभाओं से भरा पड़ा है, बस जरूरत है उन्हें अवसर देने की। जिले के कलाकारों ने अनेक बार अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम देश में ही नहीं विदेशों में भी रोशन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक लाडंी सिंह ने श्रोताओं को अपनी आवाज के जादू से मंत्रमुग्ध कर दिया। लाड़ी सिंह ने हाल ही में आई एलबम के गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें