फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं व शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर से गलियां बनवाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में प्रदीप मित्तल, रोहताश, प्रदीप गोयल की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस्वती कॉलोनी, द्वारिकापुरी, श्याम सुंदरपुरी में लावारिस जानवरों को पकड़ने के निर्देश दिए, ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। सरस्वती कॉलोनी निवासी कमल जेठी व लक्ष्मण ने गली बनवाने, गंगानगर कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह, पिंटू ने गली बनवाने, महावीर कॉलोनी निवासी तिलक राज व फतेह सिंह ने गली बनवाने व गोशाला कॉलोनी निवासी प्रवीण व रिंकू ने स्ट्रीट लाइट लगवाने आदि की मांगें रखीं। इन पर स्पीकर कंवरपाल ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन संजीव गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी भाजपा नेता कृष्णचंद गुप्ता, सोमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें