नगर पालिका चुनाव : 15 ने नामांकन वापस लिए, अब मैदान में 44 उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगरपालिका रादौर के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 59 में से 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इससे अब 13 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव में 44 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। सबसे कम उम्मीदवार वार्ड 7 और 8 में 2-2 हैं, जबकि सबसे ज्यादा उम्मीदवार वार्ड 12 और वार्ड नंबर 4 में 5-5 चुनाव मैदान में हैं।
ये हैं चुनाव मैदान में
अब वार्ड नं. 1 से जसवंतसिंह, कर्णसिंह, कुलदीपसिंह व अरूण चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 2 से बलजीत, स्मृति व गुरमीत रानी, वार्ड नं. 3 से मीनाक्षी देवी, जगदीश कौर व मीनाक्षी, वार्ड नं. 4 से ऋषिपाल, देवेन्द्र, रणबीरसिंह, सतप्रकाश, रविंद्र, वार्ड नं. 5 से रामपाल सैनी, रोशनलाल सैनी, सतीश कुमार सैनी व नंदलाल जोगी, वार्ड नं. 6 से कौशल्या देवी (पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य), भगवतदयाल ठेकेदार, राहुल, वार्ड नंबर 7 से इंजीनियर गौरव रणबीर सिंह व राजन, वार्ड नंबर 8 से सुदेश रानी व रविन्द्र कौर, वार्ड नं. 9 से निशा, कशिमा, रजनीश कुमारी, वार्ड नं. 10 से रीतू रानी गुप्ता, दलीप सिंह रिंकू पूर्व सरपंच छोटाबांस, मुकेश कुमार, वार्ड नंबर 11 से संतोष रानी पत्नी विजय आढ़ती (ब्लॉक समिति सदस्य), सीमा मेहता पत्नी दीपक मेहता, प्रीति गर्ग पत्नी डॉ. बिमल गर्ग, वार्ड नंबर 12 से लवप्रीत गिल पुत्र राजीव गिल, दीपक उपनेजा, सुशील कुमार बतरा, अनिल कुमार, महिंद्र पाल टीना, वार्ड नंबर 13 से धर्मबीर दारसी, रीतू रानी पत्नी जितेंद्र कुमार बंटी पूर्व पंच, इंतजार व रविंद्र चुनाव मैदान में हैं।
नपा सचिव सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए हैं। शनिवार को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार नगरपालिका कार्यालय रादौर से चुनाव के खर्चे का रजिस्टर ले सकते हैं। जिसमें उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च की जाने वाली राशि का हिसाब रखना होगा। एक उम्मीदवार नपा चुनावों में दो लाख दस हजार रुपये तक खर्च कर सकता है।
ड्रा निकालकर दिया गया साइकिल का निशान
नगरपालिका के लिए हो रहे चुनाव को लेकर कई उम्मीदवारों ने अपने फार्मों में साइकिल का निशान दिए जाने की मांग की थी, जिस कारण चुनाव अधिकारी एसडीएम रादौर डॉ. पूजा भारती ने उम्मीदवारों को ड्रा के माध्यम से साइकिल का चुनाव निशान आवंटित किया। कई वार्डों में साइकिल के निशान को लेकर अधिकारियों को ड्रा सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। उसके बाद सबसे अधिक उगता सूरज का निशान उम्मीदवारों की दूसरी पंसद बना।
चुनाव निशान मिलते ही चुनाव प्रचार हुआ तेज
शुक्रवार को नपा चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। जिसके बाद प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह को छपवाकर अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया। अब चुनाव तक उम्मीदवार मतदाताओं के दरवाजे पर सुबह शाम दस्तक देंगे। मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार हर प्रकार से कोशिश कर रहे हैं। वहीं उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी पैतरे अपनाने में लगे हुए हैं, जिससे आने वाले दिनों में रादौर में राजनीति अपने पूरे चरम पर होगी।