फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चुनाव के निदेशक बने वकील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जोन नंबर पांच से वकील सिंह अकेले दावेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गन्ना सोसायटी रादौर के सात जोन के निदेशक पदों के लिए 17 सितंबर को होने वाले चुनावों को लेकर सोमवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार कार्यालय, जगाधरी में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सात जोन के लिए आज दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में पांच नंबर जोन से वकील सिंह कालवा माजरा (बाबैन) ने अकेले दावेदारी पेश की है। इस कारण इनका निर्विरोध निदेशक बनना तय लग रहा है। बाकी बचे 6 जोन के लिए एक से अधिक उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। जोन नंबर एक से कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें प्रेमपाल मंधार, करनैलसिंह अलाहर, प्रवीण लक्सीबांस, सुनील बरहेड़ी, रामलाल नाचरौन, जसमेर कण्डरौली, शशिबाला पालेवाला, भीमसिंह नाचरौन, सुदेश संधाली, विनोद नगला व ईश्वरसिंह नगली शामिल हैं। जोन नंबर दो से चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जिनमें गीता देवी बन, रेशमा देवी बन, बोहती देवी सांगीपुर, जसमेरों बापौली शामिल हैं। जोन नंबर तीन से पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जिनमें रमेशचंद फालसंडा रांगडान, नाथीराम पटाकमाजरा, राजेश कुमार पटाक माजरा, राजकुमार संभालखा, संजीव कुमार भूखडी शामिल हैं। जोन नंबर चार से दो महिलाओं सुखविंद्र कौर मंगौली जाटान व संतोष कुमारी मंगौली जाटान ने पर्चा भरा है। पांच नंबर जोन से केवल वकील सिंह कालवा माजरा ने ही पर्चा भरा है। वहीं, जोन नंबर छह से चौधरी कर्म सिंह गुंदयाना व कपिल टोपरा के बीच मुकाबला है। जोन नंबर सात से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें जयपाल झगुडी, प्रिंस रादौर, रामस्वरूप बकाना, अशोक बकाना, ओमनाथ चमरोडी, मायाराम अमलोहा, राजकुमार बकाना, विरेन्द्र कुमार दोहली, धर्मचंद बुबका, रूलियाराम बुबका, बृजभूषण भगवानगढ चुनाव मैदान में हैं। गन्ना सोसायटी के सचिव चौधरी जरनैलसिंह नगला ने बताया कि पांच सितंबर को नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी। आठ सितंबर तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को उसी दिन शाम को चुनाव निशान आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर रविवार को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें