फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव : घर में शौचालय नहीं है तो पार नहीं कर पाएंगे सदन की चौखट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव : घर में शौचालय नहीं है तो पार नहीं कर पाएंगे सदन की चौखट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगरपालिका रादौर में 24 सितंबर को पहली बार चुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर रादौर छोटाबांस के लोगों में जोश देखा जा रहा है। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले तमाम दावेदार भी खम ठोंक रहे थे, मगर चुनाव आयोग की शर्तों ने दावेदारों का मायूस कर दिया है। चुनाव आयोग की शर्तों के मुताबिक, जिनके घरों में शौचालय चालू हालत में नहीं हैं वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इससे कई बस्तियों की बड़ी आबादी अयोग्य हो गई है। बात की जाए नपा के वार्ड नंबर 2 की, यहां साक्षरता की स्थिति काफी खराब है। बहुत से घरों खासकर डेहा बस्ती में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों के पास शौच के लिए शौचालय तक नहीं है। जिनके घर में शौचालय नहीं है। वह चुनाव नहीं लड़ सकते। वहीं गांव छोटाबांस में खासकर डेहा बस्ती पर अफसरों का दावा है कि, यहां अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर मकान बनाया हुआ है, इस तरह यहां के लोग चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है। इसी प्रकार कस्बा रादौर की धक्का बस्ती भी नगरपालिका की भूमि पर बसी हुई बताई जाती है। यहां से भी कोई व्यक्ति नियमों के अनुसार चुनाव नहीं लड़ सकता। नपा सचिव सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार के पास नगरपालिका की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया तो उसका नामांकन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिस घर में चालू हालत में शौचालय नहीं पाया गया वह व्यक्ति भी चुनाव लड़ने का हकदार नहीं है। किसी भी प्रकार के ड्यूज क्लीयर न होने पर भी नामांकन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे।
भाजपा जल्द जारी कर सकती है सभी 13 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची
नगरपालिका रादौर में होने जा रहे चुनावों को लेकर सत्तारूढ भाजपा दल जल्द ही सभी 13 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। सूची जारी करने को लेकर विधायक श्यामसिंह राणा के निवास पर पिछले कई दिनों से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें चल रही हैं। इनमें हर वार्ड से भाजपा की ओर से मजबूत उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर मंथन किया जा रहा है। 8 सितंबर से नामांकन पत्र जारी करने का कार्य शुरू होगा। भाजपा इससे पहले सूची जारी कर देगी। विधायक श्याम सिंह राणा ने दावा किया कि भाजपा ने रादौर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराएं है। इसका उसे लाभ मिलेगा, उन्हें उम्मीद है कि सभी 13 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतेंगे। चुनाव को लेकर सूची तैयार की जा रही है। पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ तो पार्टी चुनाव निशान पर नगरपालिका का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गया शराब का दौर
नगरपालिका रादौर में 24 सितंबर को होने जा रहे चुनावों को लेकर शराब परोसे जाने का दौर शुरू हो गया है। दावेदार मतदाताओं को रिझाने के लिए अभी से शराब व मांस परोसना शुरू कर चुके हैं, जिससे शराब के शौकीनों की चांदी हो गई है। उन्हें अगले 20 से 22 दिन मुफ्त में शराब पीने को मिलेगा। वहीं दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर अपने नो ड्यूज और अन्य कागजातों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, ताकि समय पर नामांकन पत्र दाखिल किया जा सके। उधर, नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि चुनाव में आचार संहिता लागू है। कोई भी उम्मीदवार चुनाव में दो लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च नहीं कर सकता। इससे ज्यादा राशि खर्च करने वाले उम्मीदवार के विरुद्ध कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग की उम्मीदवारों के खर्चेे पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें