फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 हजार क्यूसिक तक पहुंचा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा
विज्ञापन

यमुनानगर/खिजराबाद। पहाड़ों और यमुना नदी के कैंचमेंट एरिया में बीती रात से हो रही बारिश से दिनभर में यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी रहा। एक बारगी शुक्रवार शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 67577 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसमें से पश्चिमी यमुना नहर में 18002 क्यूसेक और अन्य नहरों में 2003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, हालांकि शाम तक यह घटकर 61836 क्यूसेक तक रह गया।
सिंचाई विभाग के मुताबिक बीती रात से कैंचमेट एरिया और मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे यमुना का जलस्तर सुबह लगभग छह बजे बढ़ना शुरू हुआ। सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 27000 क्यूसेक था जोकि सात बजे तक 48000 क्यूसेक हो गया। उसके बाद पानी का जलस्तर घटना शुरू हो गया और आठ बजे तक पानी घटकर 37000 क्यूसेक रह गया। शाम के समय एक बार फिर यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। छह बजे यमुना का जलस्तर 61836 क्यूसेक दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक शाम को कैचमेंट एरिया में बारिश समाप्त हो गई। वहीं शुक्रवार को यमुनानगर में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को तैयारी पूरी: डीसी
यमुनानगर। डीसी रोहतास सिंह खरब ने बताया कि बरसात के मौसम में जिले के पहाड़ी क्षेत्रों, पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड आदि के पहाड़ी कैचमेंट एरिया में अचानक अधिक वर्षा होने के कारण जिले में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं। जिले में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति पर दिन-रात नजर रखने के लिए जिला सचिवालय में जिलास्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगे टेलीफोन नंबर 01732-237801 पर किसी भी समय संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सब डिवीजन स्तर पर जगाधरी, बिलासपुर व रादौर, तहसील कार्यालय छछरौली तथा जल सेवाएं मंडल जगाधरी के कार्यालय व हथनीकुंड बैराज में भी बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है। डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात हैं। बताया कि कार्यकारी अभियंता जल सेवाएं मंडल जगाधरी के कार्यालय जो नहर कालोनी में स्थित है, में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका टेलीफोन नम्बर 01732-237837 है। इसके अतिरिक्त ताजे वाला के नजदीक हथनीकुंड बैराज पर भी बाढ़ चेतावनी कक्ष बनाया गया है। इन बाढ़ चेतावनी कक्षों में नदियों में बढ़ रहे जल स्तर की मात्रा की पूरी जानकारी है और यह बाढ़ चेतावनी कक्ष जिले के अधिकारियों को जल स्तर की मात्रा की समय-समय पर पूरी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें