फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार मतदाता 24 को चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार मतदाता 24 को चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
विज्ञापन

रादौर। रादौर नगरपालिका के चुनाव की प्रक्रिया वीरवार को शुरू हो गई है। यहां 10282 मतदाता 13 वार्डों में अपने प्रतिनिधि (नगर पार्षद) चुनेंगे। वीरवार को जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम रादौर डॉ. पूजा भारती ने एक से 13 वार्डों के लिए सदस्य पद के चुनाव की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। चुनाव के लिए तहसीलदार रादौर अशोक कुमार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, एसडीओ पंचायती राज प्रदीप धीमान को चुनाव प्रक्रिया की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। एसडीएम रादौर डॉ पूजा भारती ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना 30 अगस्त को जारी की गई है। जिला उपायुक्त के आदेश के अनुसार रादौर में नियमानुसार एक से 13 वार्ड के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके तहत 8 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं, 14 सितंबर वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 सितंबर शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। जिसके बाद 24 सितंबर को प्रात: सात बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित
एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर 2 एससी महिला के लिए 4 व 7 एसी वर्ग के पुरुषों के लिए, 5 व 6 बीसी वर्ग के लिए, 3,8,9,11 महिलाओं के लिए, एक, 10, 12, 13 सामान्य वर्ग के लिए है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मतदाता वार्ड नं 11 में और सबसे कम मतदाता वार्ड नंबर एक में
नगरपालिका रादौर में 24 सितंबर को होने वाले चुनावों को लेकर रादौर में सरगर्मियां तेज हो गई है। रादौर में बनाए गए वार्ड नंबर एक में सबसे कम 476 मतदाता है। वार्ड नंबर दो छोटाबांस में 559 मतदाता, वार्ड नंबर तीन में 624 मतदाता, वार्ड नंबर चार में 719 मतदाता, वार्ड नंबर पांच में 968 मतदाता हैे। इसी प्रकार वार्ड नंबर छह में 1095 मतदाता, वार्ड नंबर सात में 801, वार्ड नंबर आठ में 828, वार्ड नंबर नौ में 770 व वार्ड नंबर 10 में 854 मतदाता हैं। वहीं, वार्ड नंबर 11 में 1254, वार्ड नंबर 12 में 702 व वार्ड नंबर 13 में 632 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 13 वार्डेां में 10282 मतदाता 13 नगरपार्षद चुनने का काम करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा लड़ेगी सभी 13 वार्डों में चुनाव
रादौर में 24 सितंबर को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सभी 13 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। विधायक रादौर श्यामसिंह राणा ने बताया कि नगरपालिका चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी यदि आदेश देगी तो पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी नगरपालिका चुनाव में पार्टी कमल चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने की इजाजत देगी। चुनाव को लेकर सभी वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों की छवि अच्छी होगी और जनता के बीच अच्छा कार्य किया होगा तो पार्टी उसे अपना प्रत्याशी बनाएगी। उन्हें उम्मीद है जनता उनकी पार्टी को समर्थन देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें