फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगे सफाई कर्मियों को नहीं मिला आठ माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में लगे सफाई कर्मियों को नहीं मिला आठ माह का वेतन
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के घाड़ क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूलों में कार्यरत सफाईकर्मियों का आठ माह का वेतन खाते में नहीं आया है। सफाई कर्मचारी बिमला देवी (काठगढ़ स्कूल), संजीव कुमार (रामपुर गेदा स्कूल), रतनलाल (उत्तमवाला स्कूल), शोभारानी (रणजीपुर स्कूल) ने बताया कि एक वर्ष में उन्हें जून में केवल चार माह का वेतन मिला था। आठ माह का उनका वेतन उनके खाते में नहीं आया है। स्कूल अध्यापकों से कई बार इससे अवगत कराया तो उन्होंने खंड कार्यालय बिलासपुर से बात करने की बात कही। इस पर वह खंड कार्यालय बिलासपुर जाकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले, जहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें