फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.15 करोड़ से सिविल अस्पताल में एडवांस पेडेट्रीक सेंटर बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में 1.15 करोड़ से एडवांस पेडेट्रिक सेंटर बनकर तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सिविल अस्पताल यमुनानगर में करीब 1.15 करोड़ रुपये से आधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र (एपीसी- एडवांस पेडेट्रिक सेंटर) बनकर तैयार है। वार्ड में ऑक्सीजन व सक्षन सहित एडवांस लैब, एक्स-रे और 24 अत्याधुनिक रेडियेंट वार्मर्स की व्यवस्था है। इसके अलावा बच्चों की माताओं के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) व स्तनपान कक्ष भी है। वहीं, वार्ड की निर्धारित क्षमता आठ से बढ़ाकर 24 बच्चों की हो गई है।
एडवांस पेडेट्रिक सेंटर का शुक्रकवार को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों व स्टाफ से कहा कि अस्पताल के नवजात शिशु केंद्र में अभी तक केवल 8 बच्चों को रखने की सुविधा थी, जिसे बढ़ाकर अब 24 नवजात बच्चों को रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे नवजात शिशुओं को बेहतर सुविधाएं देने में सुविधा होगी। इसके साथ ही नवनिर्मित भवन में एक ही छत के नीचे नवजात शिशुओं को सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

मौके पर डॉ. संजना दुआ, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. विकास अरोड़ा, डॉ. विपुल, डॉ. वनिला पुरी, डॉ. अरविंद चहल, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. शिव कुमार सैनी, डॉ. जया शर्मा, डॉ. संगीता सांगवान, एपीसी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेन्सी अग्रवाल, डॉ. वैशाली अग्रवाल व डॉ. राकेश सिंह के साथ एपीसी स्टाफ से चरणजीत कौर, शशी, स्वाती घई, कल्पना शर्मा, गगन प्रीत कौर, रिचा शर्मा, हिमांशुु वशिष्ठ, रितु शर्मा, सुषमा रानी व अस्पताल से नर्सिंग सिस्टर सावित्री, पूर्णिमा, संतोष बंसल, अस्पताल के कार्यालय से मामचंद, सुरेंद्र, राजीव, रवि, रितु शर्मा, आरती आदि मौजूद रहे।
एडवांस पेडेट्रिक सेंटर में होंगी ये सुविधाएं
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने बताया कि एडवांस पेडेट्रिक सेंटर के नये भवन का निर्माण लगभग सवा करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया गया है। इसमें 24 अति आधुनिक रेडियेंट वार्मर्स हैं। इनमें से 8 रेडियेंट वार्मर इन-बोरन यूनिट में, 8 रेडियेंट वार्मर आउट-बोरन यूनिट में व 8 रेडियेंट वार्मर्स स्टेप डाउन यूनिट में लगे हैं। इसके साथ वार्ड में ऑक्सीजन व सक्षन के लिए अति आधुनिक व्यवस्था की गई है। साथ ही वार्ड में एडवांस लैब, एक्स-रे की सुविधा और बच्चों की माताओं के लिये कंगारू मदर केयर (केएमसी) व स्तनपान कक्ष भी बनाया गया है। इसके अलावा एक कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है, जिससे स्टाफ की नवजात शिशुओं संबंधित जानकारी हेतु ट्रेनिंग कराई जा सके व डॉक्टर व स्टाफ का अलग-अलग ड्यूटी रूम भी वार्ड में ही बनाया गया है, जिससे की एक साल तक के बच्चों का जो फॉलोअप होता है वह डॉक्टर ड्यूटी रूम में हो सके।
विज्ञापन

सी पेप मशीन व पेडेट्रिक वेंटिलेटर की भी होगी व्यवस्था
डॉ. विजय दहिया ने बताया की एडवांस पेडेट्रिक सेंटर में सी पेप मशीन व पेडेट्रिक वेंटिलेटर की सुविधा भी शीघ्र ही आरंभ होने जा रही है, जिससे गंभीर बच्चों को पीजीआई रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बाल चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) 2009 से चल रहा है तथा तब से अब तक इस वार्ड में लगभग 7351 बच्चों का इलाज किया गया है, जिनमें से 227 बच्चे ऐसे भी हैं, जो यमुनानगर के साथ लगते जिलों तथा दूसरे राज्यों से भी यहां इलाज कराने आए थे। इस वार्ड में पूर्णत: इलाज के उपरांत इन सभी बच्चों कि सेहत की जानकारी एक साल तक रखी जाती है तथा इलाज मुफ्त किया जाता है। अब एसएनसीयू के सफलतापूर्वक कार्य करने के कारण सरकार द्वारा इस वार्ड को अत्याधुनिक सुविधाएं देते हुए इसे एडवांस पेडेट्रिक सेंटर में बदल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें