फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठाऊंगा आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार, आवाज उठाऊंगा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त डीजीपी पृथ्वी राज का कहना है कि, अनुसूचित जाति की महिलाओं और युवतियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया। यह ज्यादती है, इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। पृथ्वीराज रविवार को जगाधरी में अपने अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जगाधरी विश्राम गृह से अनाज मंडी तक ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों लोग उनको समारोह स्थल तक लेकर आए।
पृथ्वी राज ने कहा कि देश सेवा के बाद अब वे समाज सेवा की में कदम रख रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था संवाद के जरिए उठाएंगे गरीबों की आवाज
सेवानिवृत्त डीजीपी पृथ्वी राज ने कहा कि देश और प्रदेश के शोषित समाज, अनुसूचित जाति के गरीबों की आवाज सामाजिक संस्था संवाद के जरिए बुलंद करेंगे। इस संस्था के माध्यम से जहां गरीब और असहाय बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आईएएस, आईपीएस और अन्य उच्च पदों पर भर्ती करने के लिए प्रशिक्षण देंगे। इस काम में उनकी पत्नी रजिता भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें