फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल में स्प्रे करते हुए दो मजदूरों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की फसल में स्प्रे करते हुए दो मजदूरों की बिगड़ी हालत, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी के गांव खारवन में धान की फसल में दवा का छिड़काव करते हुए दो मजदूरों की हालत बिगड़ गई। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
विज्ञापन

गांव खारवन निवासी ओमपाल (46) और सुरेंद्र (40) गांव के ही किसान बिंद्री के धान के खेतों में स्प्रे के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे थे। दवा का छिड़काव करते हुए दोनों की अचानक हालत बिगड़ गई। किसान बिंद्री और ओमपाल को लोग जगाधरी के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि ओमपाल का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। सुरेंद्र की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को बिना पुलिस कार्रवाई घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें