फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए 28 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से उड़ाए 28 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से धोखे से एक व्यक्ति के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति एटीएम से पैसे निकलवाने के बाद लेनदेन प्रक्रिया पूरी होने से पहले एटीएम कक्ष से निकल गया। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने उसकी लेनदेन प्रक्रिया को चालू रखकर उसके अकाउंट से नगदी निकाल ली। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
राम नगर कालोनी निवासी रोहताश ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह तीन जून को रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। यहां से करीब छह हजार रुपये निकालकर वह घर चला गया। कुछ दिन बाद जब वह अपने बैंक अकाउंट की जांच करने लगा तो उसके अकाउंट में 28 हजार रुपये कम मिले। जब उसने बैंक में जाकर इसकी जानकारी मांगी तो पता चला कि तीन जून को उसके खाते से उसकी ओर से छह हजार रुपये निकाले जाने के बाद 28 हजार रुपये निकाले गए थे। वह राशि भी उसी के एटीएम कार्ड से निकाले गए थे। उसका आरोप है कि जब वह तीन जून को रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था तो वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से पिन देख लिया था। उसे आशंका है कि, लेनदेन प्रक्रिया तत्काल पूरी न होने का लाभ उठाकर उसने बाद में रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकले एटीएम कक्ष से
एलडीएम एचएस सिंह का कहना है कि एटीएम से नकदी निकलवाते समय उपभोक्ता कई बार धोखाधड़ी का शिकार होते हैं। कुछ अपनी ही गलती में धोखा खाते हैं। बैंकों की तरफ से सख्त हिदायतें हैं कि एटीएम कक्ष में एक बार में केवल एक ही व्यक्ति नगदी निकाले। फिर भी कुछ लोग दूसरे व्यक्ति को भी एटीएम कक्ष में घुसने देते हैं। इसके अलावा जबतक आपकी लेनदेन प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक आप एटीएम कक्ष से न निकलें या नगदी निकलवाने के बाद एटीएम का कैंसल या एग्जिट बटन दबाएं, ताकि आपकी लेनदेन प्रक्रिया बंद हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें