फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे धरना प्रदर्शन करने के बाद लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ गरजे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मांगों को लेकर मिड डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर्स, भवन निर्माण कर्मचारियों आदि ने ने रविवार को जगाधरी अनाजमंडी गेट पर करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। सीटू के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों ने मंडी गेट से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और लघु सचिवालय प्रांगण में जाकर सरकार के खिलाफ फिर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीडीपीओ गगनदीप को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगे जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीटू के आह्वान पर रविवार सुबह जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स, भवन निर्माण कामगार व परियोजना कर्मी जगाधरी अनाजमंडी गेट के समक्ष एकत्रित हुए। यहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारी अनाजमंडी गेट से नारेबाजी करते हुए रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और यहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में डीडीपीओ गगनदीप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) की जिला सचिव शरबती देवी ने कहा कि राज्य में न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मासिक घोषित जाना चाहिए। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सभी ठेकाकर्मियों को पक्का करके समान काम, समान वेतन लागू होना चाहिए। बर्खास्त वर्कर्स को वापस ड्यूटी पर लिया जाए। सीटू के विनोद त्यागी और रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय नेता जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि वर्तमान सरकार टैक्स के जरिए जनता को लूट रही है। जनता के हितों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन में महीपाल सोढे़, राजपाल सांगवान, सोमनाथ, रोशन लाल, रेखा सैनी, मीनाक्षी शर्मा, पूनम शर्मा, शालू, मतलूब हसन, सोमनाथ, जापान सिंह, नीलम भट्टी, शिमला, सुषमा, कैलाशो, प्रेमवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें