फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों व समाजिक संस्थाओं में कारगिल शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की याद में आंखें हुईं नम, श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

रादौर। करगिल विजय दिवस पर रादौर क्षेत्र देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी की आंखें नम नजर आईं।
अष्टविनायक कांवेंट स्कूल खरकाली, श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल खजूरी, इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर, डीएवी पब्लिक रादौर, लाईक पब्लिक स्कूल रादौर, भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंडरौली, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेंकेंडरी स्कूल गुमथला, गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमरोड़ी, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जठलाना, जनता आदर्श सत्यादेव स्कूल अलाहर, गीता मिडिल स्कूल एमटी करहेडा, मोनिका मॉडल स्कूल रादौर, शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन रादौर, ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर, जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर, जेएमआईईटीईआई इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर, मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर और मुकंदलाल नेशनल कॉलेज रादौर में करगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद किया गया। अष्टविनायक ग्रुप खरकाली के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा और भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंडरौली के प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र ढांडा ने कहा कि भारतीय सेना ने 18 वर्ष पहले करगिल में आपरेशन विजय चलाकर देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब बोले- शहीदों पर हमें नाज
करगिल विजय दिवस की वर्षगांठ बुधवार को हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी, वेलफेयर एसोसिएशन रादौर, मॉर्निंग वॉक क्लब रादौर, हिंदू जागरण मंच, जाटसभा रादौर की ओर से मनाई गई। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच की ओर से गांव उन्हेड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हिंदू जागृति सभा के खंड संयोजक मोहित राणा के नेतृत्व में देश की एकता-अखंडता को कायम रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मोहित राणा उन्हेड़ी ने कहा कि, हमें शहीदों पर नाज है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमित कुमार जठलाना, शैंटी उन्हेड़ी, रामकुमार शर्मा, अनुज जठलाना, पंकज, गौरव, कुलभूषण, सचिन लक्सीबांस, बाला उन्हेड़ी, विशाल उन्हेडी, हनी उन्हेड़ी आदि मौजूद थे। गांव गुमथला में हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी की ओर से प्रधान वरयाम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहीदों के चित्र पर फूलमाला अर्पित की। वेलफेयर एसोसिएशन रादौर की ओर से शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान सुशील अग्रवाल, मास्टर गुरचरण सिंह, मास्टर बलजीत सिंह, लाल सिंह कांबोज, सुनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, सुरेंद्र चौहान, जगमाल सिंह पंच, सुनील मलिक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें