फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षदों ने महिलाओं संग झूले झूल किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
झूला झूल महिला पार्षदों ने मनाई तीज, महिलाओं संग किया डांस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नव चेतना पंथ समूह (जम्मू कॉलोनी) की ओर से नेशनल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज मनाई गई। समूह से जुड़ी दर्जनों महिलाओं के अलावा कैंप और जम्मू कॉलोनी से भी काफी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। सभी महिलाओं के साथ वार्ड 14 से पार्षद निर्मल चौहान और 17 से पार्षद सुशल जावला और स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला पुंडीर ने भी झूले का आनंद उठाया। इसके साथ उन्होंने पर्व से जुड़े लोकगीतों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर-14 की पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि सभी त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए हमें इन्हें सौहार्र्द से मनाना चाहिए। वार्ड नंबर-17 से सुशल जावला ने कहा कि त्योहार हमारी सभ्यता की पहचान हैं। प्रिंसिपल निर्मला पुंडीर ने भी सभी को त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। बाद में महिलाओं, स्टूडेंट्स और अन्य स्टाफ ने स्कूल प्रांगण में झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पर्व से जुड़े लोकगीतों पर नृत्य किया। इसमें वार्ड नंबर-14 की पार्षद निर्मल चौहान और वार्ड नंबर-17 से सुशल जावला भी शामिल हुईं। इस मौके पर रेखा, किरण, मंजीत, जसविंद्र, सुधा, अनिता, सीमा, आशा, गनिका, स्वाती, बब्ली, पूजा, हरजिंद्र, कृषणा, सर्वजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें