फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आधे घंटे रोके रखी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आधे घंटे रोके रखी बिजली सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर(यमुनानगर)। 20 दिन से बिजली संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नगली और गनोला फीडर से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने पिरथीपुर और काटरवाली में सड़कों को जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर बिजली निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं ग्रामीणों का एक जत्था बिलासपुर बिजली निगम कार्यालय पहुंच गया। यहां से पूरे क्षेत्र के फीडर की सप्लाई बंद कर दी। बाद में अफसरों के आश्वासन पर आधे घंटे बाद सप्लाई बहाल कर दी। इधर, दोनों जगह लोगों की ओर से जाम लगाने की सूचना पर डीएसपी रणधीर सिंह व थाना प्रभारी दीदार सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। बाद में लोग बिजली निगम के एसडीओ सुरेश कुमार को बुलाया गया। इनके आश्वासन पर पिरथीपुर में घंटेभर बाद और काटरवाली में करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
ग्रामीण बोले- अफसर जवाब तक नहीं देते
ग्रामीण रामलाल, बीरुराम, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, प्रवेश कुमार, दिलबाग सिंह, अलीम ने कहा कि नगली और गनोला फीडर से काटरवाली, मुजाफ्त, रामगढ़, बनकट, माजरा, गाढ़वाली, चौली, सुंदरपुर, पिरथीपुर, जोगीवाड़ा गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। 20 दिनों से अन गांवों में बिजली आपूर्ति न के बराबर की गई है और फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

पिरथीपुर में एसडीओ से घंटेभर चली बातचीत के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम
गांव पिरथीपुर के पास जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने के लिए मौके पर डीएसपी रणधीर सिंह और थाना प्रभारी दीदार सिंह पुलिस बल समेत पहुंचे, लेकिन ग्रामीण बिजली निगम के एसडीओ को बुलाने की मांग पर अड़े थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ सुरेश कुमार से ग्रामीणों की घंटेभर बातचीत चली। इस दौरान लोगों ने कहा कि गनोला और नगली 32 फीडर का क्षेत्र बहुत बड़ा है। इन पर अधिक कट लगते हैं और वॉल्टेज भी लो आती है। उन्होंने पिरथीपुर और जोगीवाड़ा फीडर को इनसे अलग किए जाने की मांग रखी। एसडीओ सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीन दिन दिन में और तीन दिन रात में बिना किसी कट के नियमित बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

काटरवाली में मांगें पूरी करने के आश्वासन पर चार घंटे बाद खोला जाम
काटरवाली टी-प्वाइंट पर सड़क के बीचो-बीच ग्रामीण जाम लगाकर कड़ी धूप में बैठे गए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना पर रणजीतपुर चौकी प्रभारी सतपाल मौक पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों से बात की, लेकिन वह बिजली निगम के एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में मौके पर डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी दीदार सिंह, एसडीओ सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों की समस्या सुनी। लोगों ने बिजली निगम के फोरमैन को बदलने और उनके गांवों को तीन भागों में बांटकर बिजली देने और कट न लगाने व ढीले बिजली के तार बदलने आदि की मांगें रखीं। एसडीओ सुरेश कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि फोरमैन को बदल दिया जाएगा और ढीले तारे भी बदले जाएंगे। इसके अलावा गांवों में निर्धारित समय अनुसार बिजली सप्लाई दी जाएगी। एसडीओ और ग्रामीणों के बीच घंटों चली बातचीत के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें