फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर हत्या का केस दर्ज करने पर भड़के वकीलों ने नेशनल हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में वकील की गिरफ्तारी पर भड़के वकील, हाईवे किया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मालीमाजरा में हुई योगा टीचर की हत्या में वकील विरेंद्र कांबोज पर केस दर्ज किए जाने पर भड़के वकील मंगलवार को नेशनल हाईवे 73 पर उतर आए। कार्य बहिष्कार कर वकीलों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों को कहना था कि पुलिस ने मामले की जांच किए बिना ही वकील पर केस दर्ज किया है। हाईवे पर जाम लगने के बाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने रूट डाइवर्ट कर यातायात संचालन कराया।
वकील विरेंद्र कांबोज पर हत्या का केस दर्ज करने पर भड़के वकीलाें ने मंगलवार को दिनभर कार्य बहिष्कार किया। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ाें वकील मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लघु सचिवालय के समक्ष नेशनल हाईवे पर आ गए। वकीलों ने नेशनल हाईवे पर बैठ जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विजय गौतम और अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि माली माजरा निवासी विरेंद्र कंबोज पर पुलिस ने बिना जांच किए हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। केस दर्ज करने से पहले मामले में जांच किए बगैर मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला जब उनके संज्ञान में आया तो वे कोर्ट पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। आरोप है कि एसपी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। पदाधिकारियों का कहना है कि उनका प्रतिनिधिमंडल केवल बातचीत करने गया था, लेकिन एसपी ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उनको मजबूरी में हाईवे पर उतर कर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसे रादौर विधायक
जाम के दौरान जगाधरी बस स्टैंड से कन्हैया चौक तक वाहनों की लाइन लग गई। दोपहिया चालक इधर उधर से वाहन लेकर निकल गए। जबकि कार चालकों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जाम में रादौर विधायक श्याम सिंह राणा की कार भी फंस गई। पुलिस कर्मियाें ने जमींदारा पेट्रोल पंप के नजदीक से विधायक राणा की कार को हुडा से डाइवर्ट कराया।
विज्ञापन

यह है मामला
आरोप है कि, बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव माली माजरा में बीते रविवार रात चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर योगा टीचर 28 वर्षीय रविश की हत्या कर दी थी। मृतक की पीठ में चाकू घोंपा गया था। उसका शव गांव के नजदीक गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला था। इस मामले में पुलिस ने मामले में चचेरे भाई मोंटी, एडवोकेट विरेंद्र कांबोज व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह विरेंद्र कांबोज को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें