रैली से दिया बेटियों को पढ़ाने का दिया संदेश
रादौर। गांव बापौली में आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया और बेटी पढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर सर्वजीतकौर हुड्डा ने की। इस अवसर पर सर्वजीत कौर ने कहा कि हमें बेटियों को बेटों की तरह शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। बेटियां भी अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है और वक्त आने पर खासकर बुढ़ापे मे वे उनका सहारा बन सकती है। इस अवसर पर रोशनी ,नीलम, मीनाक्षी, अंजु रानी, रूकसार, पिंकी, गीता, ज्योति, रमन, विजय लक्ष्मी, जसविंद्र, रमेश कुमार, आदि मौजूद थे।