फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर का दानपात्र तोड़कर 15 हजार चोरी

Wed, 11 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कस्बा बूडिया में चोरों ने खेड़ा मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र तोड़कर करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूडिया निवासी मानिक सिंघला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव स्थित खेड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दानपात्र रखा गया है। आरोप है कि नौ फरवरी की रात चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे तो दान पात्र टूटा मिला और नकदी गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें