फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगे 15 वाहन जब्त

विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीसी प्रीति ने बताया कि गत सप्ताह चलाए अभियान के दौरान अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त 15 वाहन जब्त किए गए, जिनमें पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और 10 ट्रक शामिल हैं। दोषियों पर जुर्माना और खनिज मूल्य के रूप में कुल 4.50 लाख रुपये की राशि वसूलने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अवैध खनन से जुड़े मामलों में दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें