गांव जाफरपुर जाफरी व पम्मूवाला की संयुक्त पंचायती जमीन पर खड़े सफेदे के 15 पेड़ अज्ञात ने चोरी से काट लिए। इन पेड़ों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। सरपंच श्यामा देवी ने इसकी शिकायत पुलिस को की। श्यामा देवी ने बताया कि गांव के बुजुर्ग ने पशु चराने के दौरान पंचायती जमीन से कटे हुए पेड़ों को देखा और उन्हें सूचना दी। वहां जाकर देखा तो सफेदे के 15 पेड़ कटे हुए पाए गए। अज्ञात चोर इनकी लकड़ी को उठाकर ले गए हैं। एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि श्यामा देवी की शिकायत पर जांच की जा रही है।