फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा के लिए 15 खिलाड़ी चयनित

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शनिवार को प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में अपने जिले के निशानेबाजों की धाक रही। यहां जिले से गए 16 में से 15 ने ट्रायल क्वालीफाई कर राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में जगह पक्की की। चयनित खिलाड़ी तेजली स्टेडियम के खेलाे इंडिया के लघु शूटिंग केंद्र के हैं।
इस खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया, वहीं अब इनकी 26 मई तक होने वाली उक्त स्पर्धा में पदकों पर निशाना साधने की तैयारी हैं। तेजली स्टेडियम के खेलाे इंडिया के लघु शूटिंग केंद्र की संचालिका एवं कोच गीतू ठाकुर ने बताया कि डॉ. कर्णी शूटिंग रेंज में 17 से 26 मई तक राज्य स्तरीय शूटिंग खेल स्पर्धाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इसमें शनिवार को तेजली खेल परिसर में बने खेलाे इंडिया के लघु शूटिंग केंद्र से 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। 16 में से 15 खिलाड़ियों ने ट्रायल के जरिए राज्य स्तरीय शूटिंग खेल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

इनमें कृष्णा, सोनिया, करविका, काव्या, मनन, रमन, सचिन, पवन, सुरवीन, रेहान, कीर्ति, अवदेश, कुलराज, अंशवीर शामिल है। यह सभी 26 मई तक चलने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी के प्रदर्शन को देख पूरी उम्मीद है कि यह खिलाड़ी कई पदक जीतेंगे और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें