जिले में रविवार को कोरोना के 15 नए केस मिले। वहीं 11 लोग कोरोना को हराकर ठीक हो गए। अब जिले में एक्टिव केस 22 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि कोरोना महामारी फिलहाल कंट्रोल में है। पहले एक्टिव केस 40 तक पहुंच गए थे। कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में भी कमी आई है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का पॉजिटिव रेट 4.53 प्रतिशत हो गया है। केस भले कम हो रहे हों लेकिन अभी लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी है। 89 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में 32561 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।