फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के एक दिन में 15 मरीज मिले, सप्ताह में मिल चुके हैं 44 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 15 केस मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है। जबकि गत वर्ष डेंगू के कुल 241 केस मिले थे। यदि इसी गति से डेंगू के मरीज मिलते रहे तो बहुत जल्द ही गत वर्ष का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवा रहा है लेकिन नगर निगम क्षेत्र में करवाई जा रही फॉगिंग में एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारी डेंगू प्रभावित एरिया में कम और सड़कों पर फॉगिंग ज्यादा करवा रहे हैं। जिससे दवा की बर्बादी होती है। तीन अक्तूबर को जिले में डेंगू के 143 मरीज थे। चार अक्तूबर को 14 नए केस मिले। जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 157 हो गई। इसके बाद सात अक्तूबर को 11 नए केस मिले और कुल मरीज 172 हो गए। सोमवार को लैब से जो रिपोर्ट के आई उसके अनुसार 15 नए मरीज मिले। इसलिए अब जिले में डेंगू के कुल मरीज 187 हो गए हैं। जांच के दौरान 55 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लारवा मिला। जिस पर सभी को नोटिस थमाया गया। अब तक विभाग घरों में लारवा मिलने पर 2,614 लोगों को नोटिस थमा चुका है।
फुल बाजू के कपड़े पहन कर रखें : सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि सोमवार को जिले में डेंगू के 15 नए केस मिले हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते काफी जगहों पर पानी जमा हो गया। जमा पानी में ही मच्छरों का लारवा पनपता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। घरों में रखे फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें। इस समय फुल बाजू के कपड़े पहनें ताकि मच्छरों के काटने से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें