फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाए जा रहे 15 पशु मुक्त कराए, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
15 animals being taken for slaughter freed, two arrested - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे पशुओं को टास्कफोर्स ने मुक्त करवा लिया। टास्कफोर्स ने हरियाणा उत्तरप्रदेश सीमा स्थित कलानौर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए 15 पशु मुक्त करवाए। इस दौरान कैंटर में भर कर पशु ले जा रहे चालक और उसके साथ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टास्कफोर्स इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे से एक लाल रंग का कैंटर वध के लिए पशु लेकर उत्तर प्रदेश जाएगा। सूचना के आधार पर उन्होंने कलानौर के पास नाकाबंदी की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर बाद एक कैंटर आता दिखाई दिया। कैंटर तिरपाल से ढका हुआ था। जांच में उसमें 15 ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। जिस पर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक ने अपनी पहचान हिसार निवासी राजू के रूप में बताई। जबकि साथ बैठे व्यक्ति की पहचान जिला फतेहाबाद निवासी भूराराम के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ पशु तस्करी अधिनियम के तहत थाना सदर यमुनानगर में केस दर्ज गिरफ्तार लिया गया। कार्रवाई के दौरान गऊ संवर्धन न्यास की टीम पर साथ रही। न्यास प्रमुख रोहित चौधरी ने कहा कि पशु व गो तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनता का भी सहयोग चाहिए। इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेंद्रपाल, सहायक उपनिरीक्षक लाभ सिंह, सिपाही रविंद्र कुमार सहित न्यास सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें