फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लागू तो कर दिया, पर इसके विषय में जानकारी देने में नाकाम रही सरकार: कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पब्लिक को बगैर जरूरी जानकारी दिए लागू कर दिया जीएसटी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अब जीएसटी को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि, केंद्र ने व्यापारियों और आम लोगों को जरूरी जानकारी दिए बगैर ही जीएसटी लागू कर दिया। शर्मा बुधवार को यमुनानगर में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 16 जुलाई को जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। इस दौरान जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि, मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर असफल है। सरकार में आने से पहले भाजपा नेताओं ने किसानों को उनकी फसलों का दोगुना भाव देने की व्यवस्था करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही सब कुछ भूल गए। कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद तो सुरक्षा के मोर्चे पर भी केंद्र सरकार की कलई खुल गई है। इससे पूर्व कुलदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए 16 जुलाई की किसान महापंचायत को लेकर दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, डॉ. कृष्णा पंडित, फूलचंद मुलाना, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, अनिल धनतौड़ी, बीएल सैनी, धर्म सिंह छौक्कर, सुभाष चौधरी, भारत भूषण शर्मा बब्बू, युवा अध्यक्ष प्रदीप बिंद्रा, डॉ. राजन शर्मा, बृजपाल छप्पर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें