फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी में घाड़ के लोगों सहित पयर्टक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ एक बस से कैसे बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। श्रीआदिबद्री नारायण मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार दावे तो बहुत कर रही है, मगर यहां आने के लिए सिर्फ एक बस से कैसे पर्यटन बढ़ेगा इसका जवाब कोई देने को तैयार नहीं है। वहीं, क्षेत्र में आने-जाने के लिए पर्याप्त साधन न होने से पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घाड़ क्षेत्र के इरफान, प्रेमपाल, जयपाल, बलिंद्र, जय सिंह ने बताया कि ढाई दशक पहले इस मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की ओर तीन बसें जगाधरी से रणजीतपुर धनौरा वाया बिलासपुर रूट पर लर्गाइं गईं थीं। इसके अलावा एक बस श्रीआदिबद्री से नई दिल्ली तक के लिए भी चलाई गई थी। इधर, श्रीआदिबद्री से नई दिल्ली जाने वाली बस करीब एक माह से बंद कर दी गई है। साथ ही क्षेत्र में चलने वाली तीन में से दो अन्य बसें भी नहीं संचालित हो रही हैं। इस तरह इस रूट पर केवल एक बस ही संचालित हो रही है। इससे पयर्टकों और स्थानीय लोगों की फजीहत हो रही है। स्थानीय लोगों को बस के इंतजार में बिलासपुर और रणजीतपुर में घंटों बैठना पड़ता है। बस आती भी है तो भीड़ की वजह से लोग लटककर आने-जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कत
जगाधरी से रणजीतपुर धनौरा वाया बिलासपुर रूट पर लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि रूट पर कम से कम पांच बसें चलाई जानी चाहिए, लेकिन इस रूट पर रोडवेज की बस एक बस चल रही है। यहां के गांवों के युवा स्कूल-कॉलेज के लिए जगाधरी, यमुनानगर व बिलासपुर के शिक्षण संस्थान में जाते हैं मगर बस की कमी से स्टूडेंट्स को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें