फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1423 विद्यार्थियों ने दी नवोदय स्कूल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें 1423 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए जिले में 17 सेंटर बनाए गए थे। जिनमें प्रताप नगर में एक व छछरौली में पांच सेंटर बनाए गए थे। इस परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का छठी कक्षा में दाखिला गुलाबगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा। प्रिंसिपल सुरेंद्र शेखावत ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा में 3402 बच्चों के लिए परीक्षा रखी गई थी। जिसमें से 1423 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं 1979 बच्चे गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि बच्चों की इस प्रवेश परीक्षा में 17 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें विभिन्न क्षेत्र के बच्चों ने परीक्षा दी। जो बच्चे यहां से उत्तीर्ण होंगे, उनका जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें