फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बस में अटैची से 1.40 लाख चोरी

Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रादौर। बस से दिल्ली जा रहे परिवार की अटैची से दो युवकों ने 1.40 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया। दिव्य गुप्ता निवासी खुर्दबन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल शाम करीब पौने सात बजे वह पति, दो बच्चों व मां के साथ रादौर बस अड्डे से दिल्ली के लिए बस में चढ़ी थी। पीपली से उन्होंने पंजाब रोडवेज की दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ी। रात को वह चाचा के घर जाकर सो गए। सुबह नहाने के लिए अटैची से कपड़े निकालने लगे तो देखा कि 1.40 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें