फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साझीदार बनाने का झांसा देकर 14 लाख हड़पे

Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खनन कार्य में पार्टनर बनाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर छछरौली के मोहित ने जयधर गांव निवासी परवेज आलम से 14 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उसे फर्जी दस्तावेज दिखाकर जाल में फंसाया। छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में परवेज आलम ने बताया कि वह मेसर्स पीए इंटरप्राइजिज का प्रोपराइटर है। इस दौरान छछरौली निवासी मोहित उसके संपर्क में आया। मोहित ने ने उसे बताया था कि मैसर्स स्वर्णिम डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली ने रावसन नदी, मिट्ही बीर, शामपुरा जिला हरिद्वार में उसे खनन साइट अलाॅट की है। मोहित ने उसे कुछ दस्तावेज भी दिखाए। जिसके चलते उस पर विश्वास कर लिया। मोहित ने उससे कहा कि वह उसका पार्टनर बनकर अच्छा लाभ कमा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने विश्वास कर मोहित के बताए गए खातों में 14 लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में उसे पता चला कि मोहित को कोई खनन साइट अलाॅट नहीं हुई है। उसने मोहित से अपने रुपये मांगे तो वह टाल मटौल करने लगा। उसने कहा कि वह उसके खिलाफ थाने में शिकायत देगा तो मोहित ने उससे कहा कि वह उसके रुपये लौटाने को तैयार है। इस बारे में उनका समझौता भी हो गया। मोहित ने रुपये लौटाने की एवज में उसे बैंक के चेक दिए। जब वह चेक उसने बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें