फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13,3,47 परिवारों को भवन एंव सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 4 करोड 41 हजार रुपये की राशि की अदा की

विज्ञापन
जिला उपायुक्त मुकुल कुमार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोविड 19 के लाकॅडाउन के मद्देनजर हरियाणा सरकार के भवन एंव सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कोविड-19 आपदा प्रबन्धन के लिए जिला यमुनानगर में पंजीकृत कर्मकारो को आर्थिक सहायता हेतू एक हजार रूपये प्रति परिवार दिए जा रहे है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला यमुनानगर के भवन एंव सन्निमार्ण यमुनानगर में पंजीकृत 13347 परिवारों को 30 मार्च 2020 से दी जा रही है। जिसमें से पहली किस्त की अदायगी 30 मार्च को, दूसरी किस्त की अदायगी 6 अप्रैल और तीसरी किस्त की अदायगी 13 अप्रैल 2020 को कर्मकारों के आधार लिंक खातों में राशि वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 4 करोड 41 हजार रुपये की राशि की अदायगी पंजीकृत कामगारों को आर्थिक सहायता के रूप में उनके आधार लिंक खातों में भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें